गैंगस्टर जावेद की 2.03 करोड़ की संपत्ति जब्त, दर्ज हैं 17 मुकदमे

मथुरा  (मानवीय सोच)   नशे के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर जावेद की बृहस्पतिवार शाम 2.03 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इनमें एक बेशकीमती प्लॉट, एक प्लॉट पर अधूरा बना मकान और दो मंजिला मकान शामिल है।

एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन व सीओ सिटी अभिषेक तिवारी पुलिस बल के साथ भूतेश्वर तिराहा के पास नवनीत नगर में पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। कारोबारी जावेद पुत्र बुंदू के आवास पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने मुनादी कराते हुए करीब 45 लाख रुपये मकान कुर्क किया। 

इसके अलावा थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन मार्ग पर करीब 98 लाख रुपये का एक हजार वर्गगज का प्लॉट और धौलीप्याऊ पर 60 लाख कीमत के 200 वर्गगज के प्लॉट पर अधूरा बना मकान कुर्क किया गया। शहर कोतवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न थानों में कारोबारी पर करीब 17 मुकदमे दर्ज दर्ज हैं। जावेद गैंगस्टर एक्ट में फिलहाल अपनी पत्नी के संग जिला कारागार में निरुद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *