ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

GATE 2023 की वेबसाइट हुई लॉन्च

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  आईआईटी कानपुर ने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा गेट-2023 की अधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitk.ac.in को गुरुवार को लांच किया। शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने किया। गेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। तीन जनवरी 2023 से छात्र प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं परीक्षा 4, 5, 11 व 12 फरवरी 2023 को आठ केंद्रों को होगी।

आईआईटी बांबे, गुवाहाटी, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की व भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की ओर से परीक्षा कराई जाएगी। गेट में कुछ विषयों में दो पेपर चुनने के विकल्प के साथ 29 विषय में आयोजित की जाएगी।

कब होगी गेट परीक्षा (GATE 2023 Exam date):
GATE की परीक्षा का आयोजन अगले साल 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का पूरा टाइमटेबल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जा सकते हैं।  वहीं परीक्षा का नोटिफिकेशन अगस्त महीने में जारी हो सकता है।  परीक्षा की आंसर की 21 फरवरी को और आपत्ति दर्ज करने की तारीख 22 से 25 फरवरी है।  परीक्षा का परिणाम 16 मार्च और स्कोरकार्ड डाउनलोड की तारीख 22 मार्च है।

ऐसे करें गेट 2023 के लिए आवेदन:
1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in. पर जाएं।
2-  “GATE 2023 registration” लिंक पर क्लिक करना होगा।
3- लॉगिन  डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
5- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
6- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी भी रख सकते हैं।

 

Scroll to Top