ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गति शक्ति पार्सल ट्रेन सेवा शुरू, अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव

अलीगढ़  (मानवीय सोच)  गति शक्ति पार्सल ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। यह पार्सल ट्रेन कम से कम समय में माल की आपूर्ति करेगी। जिससे व्यापार को बढ़ावा मिल सकेगा। भारतीय रेलवे और इंडिया पोस्ट ने देश में निर्बाध रसद आपूर्ति के लिए इसकी शुरुआत की है। इस सेवा के लिए भारतीय रेल और इंडिया पोस्ट के बीच साझेदारी हुई है। इसे शुरुआती दौर में चार सेक्टरों में शुरू किया गया है। जिसमें पहला दिल्ली से कोलकाता, दूसरा बैंगलूरू से गुवाहाटी, तीसरा सूरत से मुजफ्फरपुर और चौथा हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन सेक्टर है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता के मध्य प्रारंभ सेवा को प्रयागराज मंडल के अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज एवं मिर्जापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन से शुक्रवार को अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज एवं मिर्जापुर से कुल 7.587 टन पार्सल की लोडिंग की गई। जिससे मंडल को 42241.00 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इस सेवा की कुछ खासियत है। जिसमें ग्राहक परिसर में पिक-अप और डिलीवरी, पैलेटाइजेशन कवर और सील किए गए बक्से के माध्यम से परिवहन, अर्द्ध मशीनीकृत हैंडलिंग, समय सारिणी आधारित सेवा, क्षति और एकीकृत पार्सल बीमा के मद्देनजर घोषित मूल्य के 0.05 प्रतिशत पर बीमा की सुविधा भी है। इसको आगे बढ़ाने के लिए डाक और रेलवे के बीच संयुक्त मार्केटिंग टीम बनाई गई है।

अमित सिंह ने बताया कि रेल और डाक विभाग ने सामूहिक रूप से सर्वोत्तम उपयोग के लिए अपने उपकरणों, मशीनरी और हैंडलिंग उपकरण, भंडारण स्थान को अपग्रेड किया गया है। विशेष रूप से डिजाइन किए गए फोल्ड टाइप बॉक्स, लिफाफा बॉक्स, मेश टाइप बॉक्स, एल्यूमीनियम और हल्के वजन वाली सामग्री से बने बबल गार्ड बॉक्स विकसित किए गए हैं। 

इंडिया पोस्ट ग्राहक के दरवाजे से माल उठाएगा और रेलवे स्टेशन (मूल गंतव्य) तक ले जाएगा। इंडिया पोस्ट माल को मूल स्टेशन से गंतव्य पते तक पहुंचाएगा और सामान को प्राप्तकर्ता के दरवाजे पर पहुंचाएगा (अंतिम गंतव्य)। लोडिंग की कोई निश्चित बाध्यता नहीं है, ग्राहक 100 किलोग्राम का छोटा भार भी बुक कर सकता है।

Scroll to Top