ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में GCRG कॉलेज हॉस्टल की छात्रा झुलसी

लखनऊ के GCRG कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा बिजली का करंट लगने से झुलस गई। गंभीर हालात में उसे सिविल हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने कोई मदद नहीं की और यह उनकी लापरवाही की वजह से हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिंगवा क्षेत्र में रेवामऊ गांव की रहने वाली पूर्णिमा सिंह पुत्री बालेश्वर उर्फ बालिस्टर बीकेटी थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी मार्ग पर स्थित जीसीआरजी विद्यालय के हॉस्टल में रहकर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर कोर्स कर रही है। लखनऊ के बीकेटी में GCRG कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। वह पिछले डेढ़ महीने से हॉस्टल में ही रहती है। रविवार शाम को पूर्णिमा हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई। इससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। बहन मुस्कान सिंह ने बताया कि वह शाम को स्कूल के गेट पर वाटर कूलर से पानी लेने गई थी, तभी यह घटना हुई। वह कैसे करंट की चपेट में आई, पता नहीं चल सका है। पीड़िता के भाई धीरज सिंह ने कहा कि अभी तक जीसीआरजी कॉलेज प्रशासन की तरफ से किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने उनसे संपर्क नहीं किया। जबकि छात्रा का शरीर करीब 70% बुरी तरह झुलस गया है। इसका इलाज सिविल अस्पताल के बर्न यूनिट में जारी है।

Scroll to Top