ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गहलोत सरकार भी अब चलाएगी बुलडोजर ; ढहाएगा पेपर लीक माफिया भूपेन्द्र सारण का 4 मंजिला बंगला

जयपुर  (मानवीय सोच)  राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक  के दोनों मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका फरार हैं. पुलिस इन दोनों पेपर माफियाओं तक तो 15 दिन में नहीं पहुंच पाई, लेकिन अब इनके घर पर बुलडोजर चलाए जाएंगे. जेडीए ने अतिक्रमण बताकर एक पेपर माफिया के घर को 48 घंटे में गिराने का नोटिस चस्पा कर दिया है. हालांकि सोमवार को जयपुर में संचालित अधिगम कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग पर बुलडोजर चला चला गया दिया था लेकिन दोनों पेपर माफिया इस बिल्डिंग में किराए से कोचिंग चला रहे थे. इस बिल्डिंग का मालिक कोई और था.

पेपर माफियाओं पर कार्रवाई के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम मंगलवार को जयपुर के अजमेर रोड पहुंची. वहां की पॉश कोलोनी रजनी विहार में बने पेपर माफिया भूपेंद्र सारण के घर की पैमाईश कर इसे अवैध बताते हुए तोड़ने का नोटिस चस्पा कर दिया. नोटिस में 48 घंटे में खुद नहीं तोड़ने पर जेडीए ने तोड़ने की चेतावनी दे दी. जेडीए का कहना है कि इस घर में बिना इजाजत के दो मंजिल बना ली गई. सैटबक तक नहीं छोड़ा गया. इसलिए इसे तोड़ा जाएगा. कुछ दिन पहले ही सारण के इसी घर पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब 12 बोरों में देश की कई यूनिर्विसिटी की जाली डिग्रियां भी बरामद की थी. पुलिस ने सारण की पत्नी और गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया था.

कोचिंग की बिल्डिंग किसी दूसरे शख्स की थी
सैंकेड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मास्टर माइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण जयपुर में जिस अधिगम कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहे थे जेडीए ने सोमवार को उसे बुलडोजर से ढहा दिया. लेकिन उस बिल्डिंग का मालिक अनिल अग्रवाल नामक एक दूसरा शख्स था न कि दोनों पेपर माफिया. जेडीए ने सफाई दी कि बिल्डिंग अवैध थी. हालांकि हटाने की वजह नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को ही बताया जा रहा है. लेकिन इस कार्रवाई के बाद गहलोत सरकार को छात्रों और विपक्ष ने पेपर माफियाओं की प्रोपर्टी पर कार्रवाई न करने पर घेर लिया. जेडीए की टीम मंगलवार को इन पेपर माफियाओं के चार मंजिला बिल्डिंग पर एक साथ पहुंची. पैमाईश की और दस्तावेज चैक कर उन्हें तोड़ने का नोटिस थमा दिया. जेडीए के प्रवर्तन अधिकारी रघुवाीर सैनी ने कहा कि तोड़ने का मकसद नकल मफियाओं के खिलाफ कार्रवाई है न कि सिर्फ अवैध निर्माण.

गहलोत ने किया था बुलडोजर कार्रवाई का विरोध
यूपी में जब दंगाइयों के घरों पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाया था तब विरोध करने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे आगे थे. गहलोत ने तब कहा था कि किसी के घर तोड़ने का अधिकार सरकार को नहीं है. अगर अवैध है तब भी अदालत तय करे. लेकिन राजस्थान में एक के बाद एक लगातार हो रहे परीक्षाओं के पेपर लीक और इन पेपर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न करने से गहलोत सरकार के खिलाफ छात्रों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. चुनावी साल में छात्रों की इस नाराजगी को दूर करने के लिए अब गहलोत सरकार भी योगी स्टाइल में बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है. इस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के बाद 6 पेपर माफियाओं समेत 55 को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन मास्टरमाइंड फरार हैं. परीक्षा रद्द न करने से भी छात्र नाराज हैं.

Scroll to Top