चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. बृजेश राठौर से राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने मुलाकात कर वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नर्सिंग संवर्ग की समस्याओं को लेकर रहा है। ज्ञापन का मुख्य मुद्दा जेष्ठयता को ध्यान में न रखकर कनिष्ठ कर्मी को कई चिकित्सालय में चार्ज दिया जाना रहा है। जिस पर जल्द ही चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि जेष्ठयता को ध्यान में न रखकर कनिष्ठ कर्मी को कई चिकित्सालय में चार्ज दिया जा रहा है जिसका विरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि झलकरी बाई चिकित्सालय में संविदा में तैनात कर्मी को एसएनसीयू का चार्ज दिया गया है, जबकि वहां पर स्थाई कर्मी तैनात है जिस पर महानिदेशक ने भी कहा यह गलत है इसके लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा इसी माह में एसीपी के लिए कमेटी गठित करने की बात भी कही है।
