ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद के 10 SHO लाइन हाजिर

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद पहले ही दिन बुधवार को पहले चरण में दस चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह चौकी प्रभारी आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान लूट-छिनैती घटना रोकने में नाकाम रहे। आदर्श आचार संहिता में तबादलों से लेकर निलंबन और लाइन हाजिर जैसी कार्रवाई का अधिकार सिर्फ निर्वाचन आयोग के पास था। जिसके चलते कुछ पुलिसकर्मी चुनाव के दौरान बेलगाम हो गए। आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही सबसे पहले ऐसी ही पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई का सिलसिला शुरू किया गया। इसी क्रम में बुधवार को तीनों जोन के दस चौकी प्रभारियों को लाइन का रास्ता दिखाया गया।

अधिकारियों का कहना है कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान यह चौकी प्रभारी लूट और छिनैती की घटनाएं रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए। लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारियों में तीन सिटी जोन, पांच ट्रांस हिंडन जोन तथा दो ग्रामीण जोन के हैं। सिटी जोन में विजयनगर की प्रताप विहार चौकी के प्रभारी विकास अग्निहोत्री, सिहानी गेट की लोहिया नगर चौकी के प्रभारी गोविंद सिंह, नंदग्राम की मोरटा पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मवीर सिंह, ट्रांस हिंडन जोन में इंदिरापुरम की कनावनी चौकी के प्रभारी विनोद कुमार, अभयखंड चौकी के प्रभारी सौरभ राठौर, वसुंधरा चौकी के प्रभारी रानू चौधरी और नीतिखंड चौकी के प्रभारी हरेंद्र मलिक तथा कौशांबी थाने की कौशांबी चौकी के प्रभारी देवेश कुमार सिंह लाइन हाजिर किए गए हैं। इनके अलावा ग्रामीण जोन में ट्रोनिका सिटी चौकी के प्रभारी सोहन गोला और लोनी बॉर्डर चौकी के प्रभारी विनोद कुमार पांडेय पर गाज गिरी है।

Scroll to Top