ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ मेट्रो में युवती के साथ की छेड़छाड़, इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने पर किसी ने नहीं उठाया फोन

लखनऊ  (मानवीय सोच) मेट्रो युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मेट्रो से अपने घर जा रही थी। तभी एक युवक आकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसके बाद युवती ने कृष्णा नगर में केस दर्ज कराया। पुलिस गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है और ड्यूटी  खत्म करके वह मेट्रो से कृष्णा नगर जा रही थी। तभी एक युवक मेट्रो में उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत मेट्रो प्रबंधन से करनी चाही, लेकिन उनके इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया।

युवती ने मेट्रो प्रबंधन पर उठाए सवाल

युवती ने इसके साथ ही मेट्रो प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। युवती का कहना है कि किसी ने इमरजेंसी नंबर पर फोन क्यों नहीं उठाया इसके अलावा नशे में धुत युवक को मेट्रो में कैसे सफर करने दिया जा रहा है। इसके अलावा युवती ने मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं इस मामले पर एसएचओ आलोक कुमार रॉय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 294 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी छेड़छाड़ के मामले आ चुके हैं सामने

लखनऊ मेट्रो में छेड़खानी का ये नया मामला नहीं है। इससे पहले भी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक युवती के साथ छेड़छाड़ हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सीसीटीवी की  मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Scroll to Top