ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)   मेरठ जनपद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा ने अचानक चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

बताया गया कि आत्महत्या करने से पहले छात्रा एक घंटे तक छत पर घूमती रही और फिर अचानक से यह दर्दनाक कदम उठा लिया। वहीं इस घटना से पड़ोसियों में भी हड़कंप मच गया।

गोल्डन टावर में रहता है परिवार
बताया गया कि मृतक छात्रा का परिवार शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर में रहता है। पीड़ित परिवार मूल रूप से खरखौदा का रहने वाला है।

चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
12वीं की छात्रा आस्था ने सोमवार को चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एमपीजीएस स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से खरखौदा निवासी रोहित अग्रवाल अपने परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहते हैं। उनकी बेटी आस्था कक्षा 12 की छात्रा थी, जो कि शास्त्री नगर स्थित एमपीजीएस में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को छात्रा ने शास्त्रीनगर स्थित गोल्डन टावर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खरखौदा पुलिस को भी अवगत करा दिया है। छात्रा ने क्यों ऐसा किया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि फिलहाल छात्रा के परिजनों ने थाने में कोई भी शिकायत नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Scroll to Top