‘3-4 बच्चे पैदा करें, 2 राम पर छोड़ दें…’, बोले धीरेंद्र शास्त्री

(मानवीय सोच)  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने हिंदूओं को सलाह दी है कि 3 से 4 बच्चे पैदा करें और 2 बच्चों को राम के लिए छोड़ दें. उन्होंने यह बयान मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित रामचरितमानस मैदान पर रामनवमी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया.

कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “3-4 बाल-बच्चे हों, 2 राम के लिए. समझदार को इशारा काफी है.” उन्होंने आगे कहा, “वैसे तो बच्चे 2 ही अच्छे, लेकिन एक बच्चा रामजी के लिए हो. उसे बचपन से ही कह दो बेटा तू राष्ट्र के काम आए.” बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने आगे कहा, “हम भी अपने पिताजी के 2 ही हैं. तो हमें कह दिया कि तुम जाओ धाम.”

दरबार में पहुंची विदेशी महिलाएं

धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दो विदेशी महिलाओं की समस्या का समाधान कर रहे हैं. हमेशा की तरह बागेश्वर महाराज यानी धीरेंद्र शास्त्री अपने पर्चे पर दोनों महिलाओं के मन की बात लिख लेते हैं.

पर्चा पढ़कर वह बताते हैं कि इनका सवाल विवाह जॉब, और मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ है. इसका उपाय बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि इनके घर पर पितृ दोष है. उन्होंने कहा कि पितृ दोष का उपाय जल्द करा लें, वरना उनका घर बिखर जायेगा. महिलाएं हिंदी कम समझ पाती थी, इसलिए ट्रांसलेटर उन्हें समझा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *