ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनाली फोगाट के फ्लैट से गोवा पुलिस को मिली ये अहम चीजें

गुरुग्राम  (मानवीय सोच) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत की जांच के सिलसिले में गोवा पुलिस की टीम कल सोनाली के गुरुग्राम वाले घर पहुंची थी. जहां से कुछ दस्तावेज और एक मोबाइल फोन मिला है. गुरुग्राम के इस फ्लैट में सोनाली और उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान अक्सर रहने आते थे. पुलिस ने सोनाली का पासपोर्ट, पर्स, कुछ गहने जब्त किए हैं.

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में सेक्टर-102 की ‘गुड़गांव ग्रीन्स सोसायटी’ में सांगवान ने एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ था. पुलिस के मुताबिक, फोगाट का इस फ्लैट में आना-जाना था. गोवा पुलिस की टीम ने करीब पांच घंटे तक फ्लैट की तलाशी ली. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम को कुछ दस्तावेज, एक पासपोर्ट, करीब 16,000 रुपये नकद और कुछ जेवरात मिले हैं. उन्होंने सोसायटी के बेसमेंट में मौजूद एक सफेद टाटा सफारी कार की भी तलाशी ली. जांच के बाद गोवा पुलिस की टीम धनकोट पुलिस चौकी पहुंची. पुलिस टीम के साथ सोनाली फोगाट का भाई, भतीजा और अन्य रिश्तेदार भी थे. फोगाट के परिवार के सदस्य उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर अड़े हुए हैं. यह पांचवां दिन है जब गोवा पुलिस की टीम हरियाणा में जांच कर रही है.

जांच के सिलसिले में टीम बुधवार को हिसार पहुंची थी, जिसके तहत वह संत नगर स्थित फोगाट के फार्महाउस और घर गई थी. टीम ने फोगाट और सांगवान के बैंक खातों और संपत्ति से जुड़ा विवरण भी एकत्र किया था. सूत्रों ने कहा कि गोवा पुलिस जमीन सहित संपत्ति का भी आकलन कर रही है, जो फोगाट के नाम पर है. पुलिस मामले की जांच इस पहलू से भी कर रही है.

फोगाट और अन्य ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के कर्लीज रेस्तरां में ‘पार्टी’ की थी. फोगाट (43) को गोवा में आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत स्थिति में लाया गया था. गोवा पुलिस ने फोगाट की मौत के मामले में आरोपियों सांगवान, सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है

Scroll to Top