चेन्नई: (मानवीय सोच) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग घटनाओं में 900 ग्राम सोने की सिल्लियां, मोबाइल फोन और विदेशी सिगरेट जब्त की गई है. पहली घटना में अधिकारियों ने 29 अक्टूबर को दुबई से आए एक यात्री के बैग में रखी पोर्टेबल डिजिटल वीडियो डिस्क (डीवीडी) राइटर में छुपाई गई सिल्लियों का पता लगाया.
सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा कि इसके बाद बैग की जांच में 15 मोबाइल फोन और 9,000 विदेशी सिगरेट मिली.
दूसरी घटना में दुबई से आए एक यात्री के पास से पेस्ट के रूप में सोना जब्त किया गया.
बयान में कहा गया कि दोनों यात्रियों के पास से सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत कुल मिलाकर 910 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 40.53 लाख रुपये है. इसके साथ ही मोबाइल फोन और 3.15 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त की गई.
