ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजा भैया के मंत्री बनते ही जश्न में डूबा गोंडा

गोंडा लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के केंद्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पूरे गोंडा में जश्न का माहौल है। राजा भैया के मंत्री बनते बनने की खुशी में समर्थकों ने मिठाई बांटी और एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। राजा भैया के गृह क्षेत्र मनकापुर में लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अमरदीप तिवारी ने राजा भैया के जनसंपर्क कार्यालय पर मिठाई बांटी और उनके प्रतिनिधि राजेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं तथा  समर्थकों के साथ जश्न मनाया। धानेपुर बाजार में भाजपा सभासद सुरेश कुमार मोदनवाल ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी प्रकट की।

राजा भैय्या के मंत्री बनने का संदेश आते ही मनकापुर राज परिवार व उनके सामर्थको ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर डीजे पर थिरकते हुए बधाई दी और मोदी-योगी राजा भैय्या जिंदाबाद के नारे लगाये। 58 वर्षीय कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए हैं। इसके पहले वह वर्ष 1998 व वर्ष 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी सांसद रह चुके हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी के करीबी माने जाते हैं। राजा भैया की सादगी और सरलता के साथ उनके लंबे राजनैतिक अनुभव को देखते हुए उन्हे इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है और राज्य मंत्री बनाया गया है। 

Scroll to Top