ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों के लिए खुशखबरी, नहीं लगाना होगा बैंक का चक्कर

यूपी (मानवीय सोच)  वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को बड़ी राहत दी है। त्योहारों के मौके पर बुजुर्गों को खुश होने का मौका दिया है। लाभार्थियों को खाते में पेंशन की राशि आई या नहीं यह जानने लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बहुत जल्द उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एसएसएस के जरिये इसकी सूचना मिल जाएगी।

अभी तक विभाग के पास इस योजना के सभी लाभार्थियों के मोबाइल फोन नम्बर नहीं थे, मगर आधार प्रमाणीकरण के साथ हुए ई.केवाईसी की वजह से लाभार्थियों के फोन नंबर संकलित हो चुके हैं। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है, उनके खातों में अप्रैल से जून तक की पेंशन राशि भेजी जा रही है।

प्रयास इस बात के हो रहे हैं कि 15 अक्तूबर तक सभी लाभार्थियों के खातों में जुलाई से सितम्बर की पेंशन की राशि भी भेज दी जाए। आधार सत्यापन के मामले में शीर्ष पांच जिलों में से चार जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें भी फिरोजाबाद सबसे ऊपर है। 

कहां कितने लोगों का आधार सत्यापन? 

फिरोजाबाद में आधार प्रमाणीकरण संख्या 49,257, बिजनौर में 41,856, अमरोहा 24,155 , हापुड़ में 10,613 है। इसके अलावा फिरोजाबाद में लाभार्थियों की संख्या 57,124 है, बिजनौर में 52,841, अमरोहा में 30,691 और हापुड़ में 13,737 है। कुल मिलाकर इन जिलों में आधार सत्यापन पूरा हो चुका है।

प्रदेश में आधार प्रमाणित पेंशनरों की संख्या कुल 37.49 लाख हैं। इसके अलावा आधार प्रमाणीकरण से बचे लाभार्थियों की संख्या 15.55 लाख है। प्रदेश में कुल लाभार्थियों की संख्या 56 लाख हैं। उत्तर प्रदेश में वृद्ध जनों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए समाज कल्याण विभाग के आला अधिकारी टीम बनाकर घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। 

वृद्धवस्था पेंशन योजना की वेबसाइट पर जाकर भरें फार्म

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि वृद्धवस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाइट https:spy-up.gov.in पर जाकर अपने जिले विकास खंड\नगर निकाय, ग्राम पंचायत\नगरीय वार्ड को सेलेक्ट कर अपने ग्राम तथा नगरीय वार्ड की पेंशन सूची से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ज्ञात कर सकते हैं।

लाभार्थी पेंशन पोर्टल पर जाएं और लाल रंग की पट्टी आधार प्रमाणीकरण के लिए फ्लैश होती है, उसे क्लिक कर वृद्धास्था पेंशन का चयन करते हुए रजिस्ट्रेशन नम्बर, मोबाइल नम्बर और बैंक अकाउण्ट नम्बर डालते ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नम्बर पेंशन के साथ दर्ज कर लें। लाभार्थी का नाम पेंशनर सूची में व आधार में समान है, तो रजिस्ट्रेशन के साथ आधार का प्रमाणीकरण आसानी से हो जाएगा।

जिन लाभार्थियों का नाम उनके आधार कार्ड से भिन्न है, ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत अधिकारी / पंचायत सहायक के माध्यम से आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर लाभार्थी का मोबाइल नम्बर अथवा किसी निकट संबंधी का मोबाइल नम्बर जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करायें, ताकि  जिला स्तर से आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Scroll to Top