बिपार्जॉय साइक्लोन को लेकर सरकार तैयार, पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए सोमवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी के, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर चक्रवातों के लिए रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपने एक ट्वीट में कहा कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास गुरुवार दोपहर यानी 15 जून को बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *