गरीब ब्राह्माणों को आवास, फ्री राशन सहित पुरोहितों को पांच हजार गुजारा भत्ता दे सरकार

लखनऊ  : (मानवीय सोच) ब्राह्मण परिवार के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिवेश हमारे समाज के अनुकूल नहीं है। राजनीतिक दल वोट लेने को आ जाते हैं, लेकिन ब्राह्मणों के लिए कोई कुछ नहीं करता।

उन्होंने कहा गरीब ब्राह्मणों के बच्चों को दलितों के समान छात्रवृत्ति और स्कूलों में दाखिला मिले, आरक्षण जाति विशेष पर न होकर आय आधारित होनी चाहिए।

गरीब ब्राह्मणों को आवास, फ्री राशन, लाल कार्ड, ग्राम सभाओं में रोजगार, पट्टे की भूमि समेत दलितों के समान सभी सुविधाएं दी जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *