ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कपड़ा क्षेत्र में रिसर्च पर सरकार का जोर ; मिशन’ के तहत 23 प्रोजेक्टों को दी मंजूरी

नई दिल्ली, (मानवीय सोच)   कपड़ा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकरी दी कि 60 करोड़ रुपये के 23 स्ट्रैटेजिक रिसर्च प्रोजेक्ट को स्पेशिलिटी फाइबर, सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स, जियोटेक्सटाइल्स, मोबिलटेक और स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में मंजूरी दी गई है। ये सभी रिसर्च प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम ‘नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन’ के आते हैं।

23 रिसर्च प्रोजेक्ट में से 12 प्रोजेक्ट को कृषि स्पेशिलिटी फाइबर, स्मार्ट टेक्सटाइल, हेल्थकेयर, स्ट्रैटेजिक एप्लीकेशन और प्रोटेक्टिव गियर में मंजूरी दी गई है। चार प्रोजेक्ट को कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स में मंजूरी दी गई है। पांच प्रोजेक्ट को जियोटेक्सटाइल्स, एक को मोबिलटेक और एक को स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स में मंजूरी दी है।

पीयूष गोयल की अध्यक्षता में मिली मंजूरी

सरकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों और टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ बैठक में 14 सितंबर को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इंडस्ट्री और अकादमी का आपस में जुड़ाव होना चाहिए, जिससे इस सेक्टर में रिसर्च और डेवलपमेंट का कार्य आगे बढ़ सके। आज के समय में इस सेक्टर को शिक्षाविद, वैज्ञानिक और रिसर्चर की आवश्यकता है।

Scroll to Top