राज्यपाल ने कहा : लखनऊ विवि यहीं रुके नहीं, ग्लोबल रैंकिंग में जगह बनाएं

लखनऊ (मानवीय सोच) राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक में एप्लस प्लस रैंकिंग की बधाई देते हुए कहा है कि विवि यहीं रुके नहीं बल्कि ग्लोबल रैंकिंग में जगह बनाये। विवि के पास ऐसा सब कुछ है कि वह पूरे देश का नेतृत्व कर सकती है। विदेशों की यूनिवर्सिटी को टक्कर दे सकती है। आप सभी वर्ल्ड रैंकिंग की तैयारी में लग जाएं।

विवि के न्यू कैम्पस में फार्मेसी इंस्टीट्यूट की नई बिल्डिंग के शिलान्यास व इंजीनियरिंग संकाय की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने यह भी कहा कि विवि व कार्यदायी संस्था यह भी ध्यान रखे कि इसका काम समय से और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। विवि इसके लिए एक मोनिटरिंग कमेटी का भी गठन करे। उन्होंने यह भी कहा कि आज संवेदनशीलता कम हो रही है। हमारा प्रयास हो कि टीचिंग मेथड में मोरल को शामिल करें। विवि का काम है कि छात्रों के मोरल को बढ़ाये। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, रजिस्ट्रार डॉ. संजय मेधावी, सभी डीन्स व शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *