ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मैनेजर दिगंबर सिंह सस्पेंड

नोएडा  (मानवीय सोच) ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मैनेजर दिगंबर सिंह को भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं के आरोप में सस्पेंड कर विभागीय जांच की सिफारिश की गई है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस फैसले की जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी कथित अनियमितता में सिंह की जांच करेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी संविदा पर तैनात रहे दो प्रबंधकों को बर्खास्त कर दिया गया था।

बयान में कहा गया है कि प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि के साक्षेप में किसानों को ‘आबादी विस्तार भूखंडों’ के आवंटन के लिए कृषकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक समिति बनी है, जिसने 25 जुलाई 2022 को हुई बैठक में 26 प्रकरणों में से केवल छह प्रकरणों को सही पाया और बाकी पर अगली बैठक पर विचार करने का फैसला किया।

दिगंबर ने अनुमोदित छह मामलों में से चार में आवंटन पत्र जारी करने के साथ 17 अन्य किसानों को भी 28 जुलाई से एक अगस्त के बीच आरक्षण आवंटन पत्र जारी कर दिया, जबकि इनके मामलों की मंजूरी समिति ने नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *