सहारनपुर : (मानवीय सोच) बसपा के पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी इकबाल की 7 करोड़ की प्रापर्टी गोमती नगर में कुर्क की गई है। एक लाख के इनामी हाजी इकबाल की संपत्ति को सहारनपुर पुलिस ने कुर्क किया है। लखनऊ के गोमती नगर विसाल खंड दो स्थित मकान नंबर 2/17 को सहारनपुर से आई पुलिस ने कुर्क कर दिया है।
पूरे प्रदेश में हाजी की 506 करोड़ की संपत्ति चिह्नित है। इसके अलावा सहारनपुर में 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। उसके अलावा नोएडा में भी हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क की गई है। बसपा सरकार में हाजी इकबाल एमएलसी रह चुका है। उनके खिलाफ अवैध खनन के लिए करीब 45 मुकदमे दर्ज है। मौजूदा समय हाजी के चार बेटा और भाई जेल में है।
63 संपत्ति होंगे कुर्क
प्रशासन द्वारा जो संपत्ति कुर्क की जाएंगी, उनकी संख्या 63 है। इसमें 60 संपत्ति सहारनपुर जिले में ही है। जबकि नोएडा, लखनऊ, वेस्ट बंगाल के जिला पश्चिम चंपारण के हरकटवा और बिहार के मुजफ्फरपुर के भथुर्वा अंचल उरई में हैं।
