दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर की हिम्मत को सलाम ; छेड़छाड़ की घटना के बाद बोली- अद्भुत भारत दिखाती रहूंगी

मुंबई  (मानवीय सोच)  मंगलवार की रात एक दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की. दोनों ने लड़की का काफी देर तक पीछा किया. लेकिन उस महिला यूट्यूबर ने जबरदस्त हिम्मत का परिचय दिया और उस घटना से जरा भी विचलित नहीं हुई. उसकी हिम्मत और जज्बे को सलाम है कि उसने छेड़छाड़ की घटना के बाद भी कहा, वह अद्भुत भारत को दुनिया के सामने दिखाना जारी रखेगी.

महिला महिला यूट्यूबर ने मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की

दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया, जिस तरह से मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को गिरफ्तार किया, बड़ी अच्छी बात है. इस तरह किसी अन्य देशों में पुलिस की तत्परता नहीं दिखती. उसने बताया, वह तीन सप्ताह से मुंबई में ठहरी हुई हैं और लंबे समय तक यहां करने की योजना बना रही है. उसने कहा, मैं इस घटना के बावजूद अद्भूत भारत को दिखाना जारी रखूंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *