ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हवाला एजेंट यासीन गिरफ्तार, कश्मीर के आतंकियों के लिए जुटाता था फंड

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट आपरेशन में गुरुवार को एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। यह एजेंट लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिए रकम मुहैया करवाता था। मोहमद यासीन नाम के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपये ट्रांसफर भी किए थे।  इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दी है।

विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान तुर्कमान गेट निवासी मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से मीना बाजार से आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करने और संचालन करने वाले एक व्यक्ति के बारे में खबर मिली थी। उन्होंने बताया, ‘इसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया और मीना बाजार में और उसके आसपास तैनात किया गया और प्रतिष्ठान के मालिक मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया।’

पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को यासीन ने जम्मू-कश्मीर के आतंकी अब्दुल हामिद मीर को राज्य में आतंकवादी गतिविधियों में आगे इस्तेमाल के लिए करीब 10 लाख रुपये दिए। धालीवाल ने कहा कि इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है और पुंछ निवासी अब्दुल हमीद मीर को जम्मू बस स्टैंड से 10 लाख रुपये की आतंकी फंडिंग राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक यासीन पेशे से कपड़ा कारोबारी है और मीना बाजार से कारोबार कर रहा है। वह हवाला धन के एक माध्यम के रूप में काम करता है। साथ ही विदेशों में स्थित स्रोतों से प्राप्त धन एकत्र करता है और आगे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गुर्गों को वितरित करता है। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान, यासीन ने खुलासा किया कि हवाला का पैसा दक्षिण अफ्रीका के माध्यम से सूरत और मुंबई में भारत भेजा जा रहा था। यासीन इस हवाला श्रृंखला में दिल्ली लिंक था और दिल्ली से इस राशि को अलग-अलग कोरियर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर और अल बद्र के गुर्गों को दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में उसे रुपये मिले हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके घर से सात लाख रुपये बरामद किए हैं।

Scroll to Top