ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ; बीमारियों से निपटने के लिए शोध जरूरी

नोएडा:  (मानवीय सोच) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित विश्व डेरी शिखर सम्मेलन में कहा, ‘पशुओं से मानव और मानव से पशुओं में बीमारी स्थानांतरित होती है. कोरोनाकाल में भी यह देखने को मिला है. इसलिए बीमारी से निपटने के लिए शोध जरूरी है.’

मांडविया ने कहा, ‘शोध के आधार पर एकत्र किया गया डाटा आगे चलकर बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण में मदद करेगा.’ उन्होंने कहा कि डेयरी उद्योग तभी सफल है, जब तक पशु हैं और इसके लिए स्वास्थ्य दृष्टिकोण को बढ़ावा देना होगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मनुष्य और मवेशियों में स्थानांतरित होने वाली संक्रामक बीमारियों के प्रति विश्वभर में बड़े स्तर पर शोध की आवश्यकता है. इसके लिए देश में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से एक शोध प्रयोगशाला भी शुरू की जा रही है.”

उन्होंने सम्मेलन के आयोजकों से कहा कि वे सत्र में निकलने वाले निष्कर्षों से जुड़ी रिपोर्ट मंत्रालय से भी साझा करें, ताकि इस दिशा में अधिक गंभीरता से काम हो सके.

वहीं, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरूगन ने डेयरी क्षेत्र में सहकारी समितियों की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के कार्य से डेयरी क्षेत्र में भारत छह प्रतिशत की निरंतर वृद्धि कर रहा है.

कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादों के बदले लाभ दिलाने के साथ-साथ मवेशियो के गोबर और मूत्र के माध्यम से किसानों की आमदनी के स्रोत को मजबूत बनाएगी.

वहीं, केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा, ‘देश में करीब 10 करोड़ मवेशी हैं और इनमें से लगभग 10 लाख लंपी रोग की चपेट में आए हैं. 75 हजार मवेशी लंपी रोग से दम तोड़ चुके हैं. यानी मौतों की दर महज एक प्रतिशत है.’ उन्होंने कहा कि गुजरात से शुरू हुआ लंपी रोग राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में फैल चुका है, लेकिन अब यह खत्म होने को है.

Scroll to Top