ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

22 साल पुराने प्रभात गुप्‍ता मर्डर केस में आज होगी सुनवाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)   हाईकोर्ट के एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। जस्टिस रमेश सिन्‍हा और रेनू अग्रवाल की डबल बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी आरोपी हैं। इसके पहले 22 अगस्‍त को इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन टेनी ने केस को लखनऊ खंडपीठ से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की मांग कर दी थी। इसके बाद सुनवाई टल गई थी। 

केस ट्रांसफर कराने के लिए मंत्री के वकील ने चीफ जस्टिस के यहां अर्जी लगाई थी। इसमें लिखा था कि केस को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए। 22 अगस्‍त को सुनवाई शुरू होने से पहले ही कोर्ट में मंत्री के वकील ने कहा कि जब तक केस ट्रांसफर करने की उनकी अर्जी पर फैसला नहीं आ जाता इस सुनवाई को रोका जाए। इस पर वादी पक्ष के वकीलों ने विरोध किया।

उन्‍होंने कहा कि घटनास्थल लखीमपुर है। लखीमपुर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के क्षेत्र में आता है इसलिए केस ट्रांसफर करने की अर्जी का कोई औचित्य नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए 6 सितंबर की डेट दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 अगस्‍त को यह अर्जी खारिज हो गई थी।

22 साल पहले कनपटी पर गोली मारकर की गई थी प्रभात की हत्‍या 

22 साल पहले 8 जुलाई 2022 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कस्बे में 22 वर्षीय प्रभात गुप्ता को सरेआम कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रभात  के पिता संतोष गुप्‍ता ने आरोप लगाया था कि 8 जुलाई को करीब साढे तीन बजे दिन में तिकुनिया थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव में प्रभात गुप्‍ता को गोली मारी गई। इस मामले में अजय मिश्रा, शशि भूषण, राकेश डालू और सुभाष मामा को आरोपी बनाया गया था। 

पांच बार टल चुकी सुनवाई 
इस मामले की सुनवाई मई 2022 से अब तक पांच बार टल चुकी है। पिछली सुनवाई 22 अगस्त को हुई थी। 

Scroll to Top