ज्ञानवापी से जुड़े आठ मुकदमों की सुनवाई आज

वाराणसी  (मानवीय सोच)  ज्ञानवापी से जुड़े आठ मुकदमों की सोमवार को वाराणसी की विभिन्न अदालतों में सुनवाई होगी। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई होनी है। वहीं अखिलेश, ओवैसी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में छह मामले सुने जाएंगे। 

जिला जज की अदालत में सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट की ओर से दिए गए सर्वे आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की तरफ से दाखिल रिविजन याचिका भी सुनी जाएगी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम/एमपी एमएलए कोर्ट में सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी,  शहर काजी और मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने संबंधी वाद की सुनवाई होगी। आपत्तिजनक बयान देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया है। 

सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की अदालत में ज्ञानवापी से जुड़े छह मामलों की सुनवाई होगी। इनमें लार्ड श्री आदि विशेश्वर शीतला मंदिर महंत शिवप्रसाद पांडेय आदि का है।दूसरा वाद श्री नंदी जी महाराज व सितेंद चौधरी, तीसरा वाद मां श्रृंगार गौरी व रंजना अग्निहोत्री आदि, चौथा वाद सत्यम त्रिपाठी आदि, पांचवां वाद मां गंगा व सुरेश और छठवां वाद अभिषेक शर्मा की तरफ से दाखिल किया है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *