गर्मी ने बढ़ाई टेंशन, 45 डिग्री का टॉर्चर जारी

दिल्ली (मानवीय सोच) देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों को सूरज का 45 डिग्री वाला टॉर्चर झेलना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में अगले कुछ दिन लगातार वृद्धि होगी. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और पश्चिम भारत में ये वृद्धि 2 से 3 डिग्री तक हो सकती है. वेस्ट बंगाल और ओडिश में लोगों को हीटवेव की तगड़ी मार झेलनी पड़ सकती है

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 22 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 21 अप्रैल को दिल्ली में हल्की-बूंदाबांदी दर्ज की गई थी. हालांकि, आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *