हीट वेव का कहर, बलिया में 57 तो बिहार में 44 ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश  :  (मानवीय सोच)  एक ओर गुजरात और राजस्थान में तेज बारिश हो रही है, तो वहीं उत्तर प्रदेश से बिहार तक भीषण गर्मी का कहर जारी है. दोनों राज्यों में हीट वेव मौत बनकर टूटी है. जहां यूपी के बलिया में पिछले 4 दिन में 57 लोगों ने दम तोड़ा है. तो वहीं बिहार में 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई है. इनमें से पटना में अकेले 35 की जान गई है.  यूपी में मौत की वजह का पता लगाने के लिए लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम 

बलिया के जिला अस्पताल में भले ही चार दिनों में 57 लोगों की जान गई हो लेकिन बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत कुमार का दावा है कि जिले में सिर्फ दो लोगों की मौत हीट स्ट्रोक (लू) से हुई है. लखनऊ से बलिया पहुंचे संचारी रोग निदेशक डॉ ए के सिंह और मेडिकल केयर डायरेक्टर के एन तिवारी ने जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया. हालांकि, उन्होंने बुजुर्ग मरीजों की मौत की प्रमुख वजह गर्मी होने से इनकार किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *