ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली वासियों के लिए मई की शुरुआत खासी राहत भरी रही। दिन भर धूप खिली रहने के बावजूद तेज हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। आलम यह रहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वर्षा की ठंडक से बुधवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में खासी कमी देखने को मिली।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानि 2 मई को कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट और उत्तर-पूर्व के पांच राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज कई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट और उत्तर-पूर्व के पांच राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में 5 मई को हीटवेव की स्थिति देखी जा सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 मई तक महाराष्ट्र, गुजरात में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में लू से लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने और दिन के दौरान 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बरसात भी हो सकती है।

बिहार के इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
बिहार में चल रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इन राज्यों में शामिल है- वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिले में लू की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना सहित 17 शहरों में (लू हीट) वेव का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, प्रदेश के किशनगंज व गया में गर्म दिन रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी के मार से लोग परेशान हैं। दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है। दोपहर तक लू के थपेड़े से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्‍किल हो जाता है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार मई से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, पांच और छह मई को भी बादल छाए रहेंगे।

Scroll to Top