हीरो का झटका! स्प्लेंडर से लेकर डेस्टिनी तक ; बाइक्स-स्कूटर खरीदना होगा महंगा

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स और स्कूटर खरीदना अब महंगा पड़ेगा. कंपनी ने घोषणा की है कि आगामी 3 जुलाई 2023 से वो अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर रेंज की कीमतों को अपडेट करने जा रही है.

जानकारी के अनुसार कंपनी अपने व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में तकरीबन 1.5 प्रतिशत तक का इजाफा करेगी. ये प्राइस अपडेट अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा 

हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कंपनी द्वारा समय-समय पर की जाने वाली मूल्य समीक्षा का एक हिस्सा है.

एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा, “मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में वृद्धि मूल्य समीक्षा का हिस्सा है जो कंपनी समय-समय पर मूल्य स्थिति, इनपुट लागत और जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए करती है, और यह एक व्यावसायिक अनिवार्यता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *