ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट

नई दिल्ली :  (मानवीय सोच)   देश इस साल आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है. आजादी की प्लैटिनम जुबली को सेलिब्रेट करके के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गईं हैं. हालांकि, आतंकी रंग में भंग डालने की फिराक में लगे हुए हैं. 15 अगस्त को लेकर खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी किया है. आईबी ने कहा है कि पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते पंजाब से होते हुए ड्रोन के जरिए कई IED भारत के अलग-अलग शहरों में पहुंच चुके हैं. पिछले दिनों पंजाब और अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि आतंकी संगठन ड्रोन के जरिये काफी सारे IED भारत में भेज चुके हैं

खूफिया एजेंसी की मानें तो ड्रोन के जरिए हथियार, जिसमें AK-47 भी शामिल है को पाकिस्तान के जरिए भारत में कुछ जगहों पर पहुंचाया गया है. इसके अतिरिक्त लोन वुल्फ अटैक के इनपुट्स भी सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को दिया है. आईबी के मुताबिक भीड़ में कोई किसी भी तरह का अटैक कर सकता है. ऐसे में स्क्रीनिंग और चैकिंग बेहद टाइट रखने को कहा गया है.

आईबी ने पतंगों के जरिए अटैक करने का अलर्ट दिया है. साथ ही लाल किले के आस-पास पतंग पर पूरी तरह बैन और नजर रखने का निर्देश दिया है. बैसाखी के जरिए भी किसी तरह के अटैक का इनपुट दिया गया है. खूफिया एजेंसी ने कहा है कि कोई बैसाखी में कुछ संदिग्ध सामान लगाकर अटैक कर सकता है इसलिए स्क्रीनिंग बहुत स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए.

Scroll to Top