ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उच्च शैक्षणिक संस्थान ”हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जागरूकता फैलाएं

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सोमवार को सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों से कहा कि वे छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जागरूकता फैलाएं। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने विश्वविद्यालय के कुलपतियों और कॉलेज के प्राचार्यों को लिखे पत्र में कहा, ”आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है, ताकि नागरिकों को अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। अभियान का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारत के अभी तक के सफर और उन लोगों को याद करना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई है, जहां नागरिकों को झंडा लगाने और तिरंगे के साथ ली गई ‘सेल्फी’ (तस्वीर) अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैन ने कहा, ”सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध है कि वे इस वेबसाइट के बारे में छात्रों, संकाय के सदस्यों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को बताएं तथा सोशल मीडिया मंचों पर आधिकारिक हैशटैग #हरघरतिरंगा का इस्तेमाल करें।” उन्होंने कहा, ”13 से 15 अगस्त के बीच घरों पर तिरंगा लगाने के अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जाने चाहिए।”

Scroll to Top