ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत बिगड़ी

हिमाचल प्रदेश  (मानवीय सोच)   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिव प्रताप शुक्ला को नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद उनको अस्पताल लाया गया. यहां सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है. जांच की जा रही है. ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. वे यहां किसी निजी काम से आए थे.

इससे पहले शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट में राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की. बता दें किं शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें गवर्नर हैं. वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं. वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया.

शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे. देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा. वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे. साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए. इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया.

Scroll to Top