नई दिल्ली (मानवीय सोच) राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यापन परिषद ने ‘कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग रवींद्र जयंती के उपलक्ष्य में यहां राजाबाजार साइंस कॉलेज, कोलकाता में “हिंदी और भारतीय साहित्य” विषय पर ‘एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का आयोजन किया।
संगोष्ठी में देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएं शामिल हुईं और साहित्य के विविध रूपों पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद मां शारदा की वंदना से हुई। कोलकाता विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश रजक ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।
गोष्ठी के प्रथम सत्र में मंच संचालन विभागाध्यक्ष ने किया। इस सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका प्रो.कुमुद शर्मा, कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका प्रो. राजश्री शुक्ला,उत्तर बंग विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका प्रोफेसर मनीषा झा, पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. अरुण होता ने साहित्य पर चर्चा की।
