हिंदू जनजागृति समिति ने प्लेसेज आफ वर्शिप एक्ट को खत्म करने व लव जिहाद के खिलाफ कानून लागू करने की उठाई मांग

वाराणसी  (मानवीय सोच)  प्लेसेज आफ वर्शिप एक्ट को समाप्त करने और लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लागू करने की मांग को लेकर हिंदू जनजागृति समिति मुखर हो गई है। समिति के सदस्यों ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर धरना दिया। इस दौरान मांग के समर्थन में नारेबाजी की। सरकार से शीघ्र दोनों मुद्दों पर अमल करने की मांग की। 

समिति के उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने कहा कि संगठन की दो प्रमुख मांगे हैं। प्लेसेज आफ वर्शिप एक्ट 1991 के कारण 1947 से पहले हिंदुओं के जितने भी मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गई, उन्हें वापस पाने के लिए न्यायालय जाने का अधिकार छिन जाता है। वहीं वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार दिए गए हैं कि वह किसी भी संपत्ति को अपनी संपत्ति घोषित कर सकता है। यह बहुत अन्यायकारी कानून है। इसको जल्द निरस्त किया जाए। वहीं लव जिहाद को लेकर सिर्फ यूपी में कानून है, लेकिन अन्य राज्यों में ऐसा नहीं है। इसे सभी राज्यों में कड़ाई से लागू कराया जाए। वहीं इसके दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। 

आरएसएस के प्रांतीय पदाधिकारी डा. सोहनलाल आर्य ने कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। पूरे देश के कोने-कोने में ऐसा ही आंदोलन होना चाहिए। प्लेसेज आफ वर्शिप एक्ट व लव जिहाद के खिलाफ हिंदुओं को जागरूक होने की जरूरत है। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी नौजवान व संस्था की पहल सराहनीय है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *