हिंदू महासभा की मांग- आदिपुरुष को बैन किया जाए

लखनऊ : (मानवीय सोच) फिल्म आदिपुरुष के संवाद और प्रस्तुतिकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रही आलोचना के बाद अब इसे बैन करने की मांग की जाने लगी है। इसी क्रम में हिंदू महासभा ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के निर्माता-निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

हिंदू महासभा का कहना है कि फिल्म में भगवान श्रीराम का, माता सीता का और हनुमान जी का अपमान किया गया है। ऐसा लगता है जैसे फिल्म सनातन धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से बनाई गई है। मामले में तहरीर देकर फिल्म के कलाकारों, निर्माता-निर्देशक सहित सभी के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *