पाकिस्तान में हिंदू महिला की बेरहमी से मौत

नई दिल्ली. (मानवीय सोच) पाकिस्तान  के सिंझोरो  शहर में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 40 साल की हिंदू महिला  की कथित तौर पर निर्ममता से हत्या कर दी गई. यह जानकारी हिंदू समुदाय  से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी  ने ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा, ’40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन काट दिये गए.’ पाकिस्तान पीपल्स पार्टी  के नेता ने कहा कि महिला के शरीर और चेहरे से चमड़ी तक उतार दी गई थी.

मृतक महिला के चार बच्चे हैं. उसकी पहचान दया भील  के रूप में हुई है, जो सिंध के सिंझोरो की रहने वाली थी. कृष्णा कुमारी ने ट्वीट कर लिखा, ‘दया भील नाम की 40 वर्षीय विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला. उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था. साथ ही दरिंदों ने पूरे सिर का मांस तक निकाल दिया था. आज उसके गांव का दौरा किया. वहां पर पुलिस टीमें पहुंची हुई हैं.’ पीपीपी के जियाला अमर लाल भील ने दावा किया कि बुधवार को खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था और पुलिस ने महिला के परिवार से जानकारी जुटाई है.

पीपीपी नेता के अनुसार, पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जांच चल रही है. बता दें कि इससे पूर्व इसी साल मार्च के महीने में सिंध की एक 18 वर्षीय हिंदू महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और शव को सड़क पर फेंक दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवती की हत्या वाहिद बक्स लशारी उससे शादी करने से पहले उसको इस्लाम धर्म कबूल करवाना चाहता था. युवक युवती के घर में जबरदस्ती घुस गया और उसका अपहरण करने की कोशिश की. इस बीच युवक ने युवती की निर्ममता से हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *