सोनेलाल जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं मौजूद

लखनऊ : (मानवीय सोच) अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की।

इस कार्यक्रम का आयोजन भले ही केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) ने किया है, पर इस मंच से अमित शाह और योगी सियासी संदेश देंगे । माना जा रहा है कि इस मंच से एनडीए की एकता और मजबूती के साथ ही पिछड़ों की सियासत करने वाले लोगों के लिए बड़ा संदेश देने की भी कोशिश होगी।

खास बात यह है कि सोनेलाल की जयंती तो हर साल मनाई जाती थी और उसमें सिर्फ पार्टी के नेता ही शामिल होते थे । पर लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित हो रहे इस समारोह में जिस प्रकार से भाजपा के साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल नेताओं को बुलाया गया,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *