बिपरजॉय तूफान से प्रभावित इलाकों का गृहमंत्री शाह ने किया हवाई सर्वेक्षण

कच्छ : (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शनिवार को गुजरात के कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा

बाद में दिन में अमित शाह, सीएम पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाह इसके बाद मांडवी जाएंगे और चक्रवात से प्रभावित लोगों से मिलेंगे और फिर भुज में स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे और प्रभावित लोगों के लिए दी जा रही खाद्य सामग्री और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे।

बचाव दल के कर्मचारियों से मिले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने इलाकों का जायजा लेने के बाद SDRF और NDRF कर्मचारियों से भी मुलाकात की। बिपरजॉय तूफान के दौरान टीम ने लोगों को बचाने के लिए काफी कोशिश की। इस तबाही के दौरान बचावकर्मी काफी सक्रीय रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *