ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वेलेंटाइन डे पर हनीप्रीत ने काटा केक

बागपत (मानवीय सोच) दस लाख फॉलोअर होने की खुशी में हनीप्रीत ने वेलेंटाइन डे पर केक काटा। हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाईव आकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा और बोली जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राम रहीम व हनीप्रीत डेरे में रहकर  समय समय पर यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र भी देते हैं। इस दौरान हनीप्रीत बिल्कुल बदले अंदाज में नजर आ रही हैं। इससे पहले हनीप्रीन को बाबा राम रहीम ने पैरोल के दौरान नया नाम भी दिया। मंगलवार को वेलेंटाइन डे के दिन फिर से फॉलोअर्स के साथ ऑनलाइन आकर केक काटा। हालांकि इस दौरान हनीप्रीत बिल्कुल बदले अंदाज में नजर आई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे 40 दिन के पैरोल पर डेरा प्रमुख के साथ वक्त गुजार रही हैं हनीप्रीत।  

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी है।

हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाईव आकर राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा है। इसके बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान हनीप्रति बोल रही हैं- किस तरह करूं शुक्रिया अल्फाज नही होते, जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें,  फक्र मुझे होता है, आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं। 

रूहानी दीदी का दिया नाम 
इससे पूर्व पैरोल पर आश्रम में गुरुगद्दी के सवाल को लेकर राम रहीम ने कहा था कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। यहां बाबा राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया था। हनीप्रीत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।  

बता दें कि पिछली बार पैरोल से वापस जेल जाने से पहले राम रहीम ने मोबाइल चैट पर तीसरा दो मिनट 36 सेकेंड का गाना ‘चैट पर चैट-दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ’ सॉन्ग लांच किया था। सॉन्ग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिया। इस दौरान बाबा राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी नजर आईं थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना संदेश दिया। तीसरी बार पैरोल पर भी दोनों सोशल मीडिया पर लाइव आते रहते हैं।

Scroll to Top