ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मर्सिडीज को रोडवेज बस ने ठोका

नोएडा: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में गलगोटिया कॉलेज के पास आगे जा रही मर्सिडीज कार को पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना अपराह्न करीब एक बजे की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में अब तक किसी की जान जाने का मामला सामने नहीं आया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तहत जीरो पॉइंट के करीब हिंडन पुल पर एक मर्सिडीज कार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी समय रोडवेज बस से कार की टक्कर हो गई। इसमें मर्सिडीज कार बस में नीचे फंस गई। कार को जेपी ग्रीन्स, थाना बीटा-2 निवासी राघव गुप्ता चला रहे थे। राघव गुप्ता और बस में यात्रा कर रहे सवारी घायल हुए हैं। 

Scroll to Top