ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बनाए जाएंगे छात्रावास

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के (एससी) छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। ये काम प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत मंजूर किए जाएंगे। प्रयास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह योजना जमीन पर दिखने लगे।

केंद्र सरकार ने पीएम अजय योजना में यूपी के 6171 गांव चिह्नित किए हैं। ये वे गांव हैं, जिनमें अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत या उससे अधिक है। पहले चरण में इस योजना में उत्तर प्रदेश के 750 गांवों में काम हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत ही बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। प्रत्येक छात्रावास में न्यूनतम 50 विद्यार्थियों के रहने व खाने की व्यवस्था होगी। इनमें सभी आवश्यक सेवाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा।
केंद्र व राज्य सरकार के अधीन आने वाले विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जगह उपलब्ध होने पर छात्रावास निर्माण के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उन क्षेत्रों को भी प्राथमिकता पर रखा जाएगा, जिसमें एससी छात्रों की संख्या ठीकठाक होगी। इस योजना की खास बात यह है कि शत-प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार ही उठाएगी। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण डॉ. हरिओम ने बताया कि छात्रावास निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Scroll to Top