ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

व्यापारिक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल से हमला, चालक दल के 2 सदस्यों की मौत

दुबई : यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया, जिसमें चालक दल के 2 सदस्यों की मौत हो गई. गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध छेड़ने के बाद यह हूती विद्रोहियों का ऐसा पहला हमला है, जिसमें लोगों की जान गई है. हमला बारबाडोस के ध्वज वाले जहाज ‘ट्रू कॉन्फिडेंस’ पर हुआ. इस हमले के बाद एशिया और मध्य पूर्व को यूरोप से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर संघर्ष बढ़ गया है, जिससे जहाजों की वैश्विक आवाजाही बाधित हो गई है. हूती विद्रोही पिछले कई महीनों से लगातार जहाजों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं.
 
ईरान समर्थित हूतियों ने नवंबर में हमले शुरू किए थे और अमेरिका ने जनवरी में हवाई हमलों का अभियान शुरू किया था. हालांकि अमेरिका अब तक विद्रोहियों के हमलों को रोक नहीं सका है. इस बीच, ईरान ने बुधवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी ऊर्जा कंपनी शेवरॉन कॉर्प को भेजे जा रहे पांच करोड़ डॉलर मूल्य के कुवैती कच्चे तेल को जब्त कर लेगा. यह कच्चा तेल उस टैंकर में है, जिसे उसने करीब एक साल पहले जब्त किया था. अधिकारियों ने कहा कि अदन की खाड़ी में बुधवार को हुए हमले में बारबाडोस के ध्वज वाले ‘ट्रू कॉन्फिडेंस’ नामक मालवाहक पोत को निशाना बनाया गया.
 
हमले के बाद यमनी सैनिक होने का दावा करने वाले व्यक्तियों ने रेडियो पर इस हमले की सराहना की. दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल हमले में जहाज पर सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करना शुरू कर दिया था. तब से लेकर अब तक हूती विद्रोही कई जहाजों को निशाना बनाकर हमले कर चुके हैं. इसके जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की थी. इसके बावजूद हूती विद्रोही लगातार हमले कर रहे हैं.
Scroll to Top