ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

8 साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा, कैलिफोर्निया में सिख परिवार का कैसे हुआ अपहरण

(मानवीय सोच) कैलिफोर्निया में आठ महीने की बच्ची सहित भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्य लापता होने के दो दिन बाद मृत पाए गए हैं। पंजाबी मूल के इस सिख परिवार के अपहरण का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मर्सेड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बुधवार को दिन में परिवार के अपहरण से जुड़ा एक नया वीडियो साझा किया है।

वीडियो में पहले जसदीप और अमनदीप इमारत से निकलते नजर आ रहे हैं और उनके हाथ बंधे हैं। इसके बाद अपहरणकर्ता जसलीन और आठ माह की बच्ची को बाहर लाता दिख रहा है। संदिग्ध सालगाडो को मंगलवार दोपहर हिरासत में ले लिया गया था। उसने खुद को मारने की कोशिश की थी और वह अस्पताल में भर्ती है।

कैलिफोर्निया अपहरण और मर्डर केस की बड़ी बातें:
> चारों के शव एक ग्रामीण इलाके के एक खेत से बरामद किए गए हैं।
> पुलिस ने संदेह के आधार पर 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
> अपहरण के कारणों का पता नहीं चला है।
> जांचकर्ताओं के अनुसार, पीड़ितों में से एक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कैलिफोर्निया के एटवाटर बैंक में अपहरण के बाद किया गया था।
> पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी की हैं। अधिकारी इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि जिस व्यक्ति को उन्होंने गिरफ्तार किया है, वह आखिर कौन है।

आपको बता दें कि मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाले इस परिवार का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। मर्सेड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि आठ माह की बच्ची आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह (39) के शव इंडियाना रोड एंड हचिनसन रोड के पास एक बगीचे से बुधवार शाम बरामद हुए। वार्नके ने बताया कि बगीचे के पास खेत में काम करने वाले एक मजदूर ने शव देखे और उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सभी शव एक साथ मिले।

जसदीप के माता-पिता डॉ. रणधीर सिंह और कृपाल कौर होशियारपुर के टांडा प्रखंड में हरसी पिंड गांव के रहने वाले हैं। रणधीर सिंह के पड़ोसी चरनजीत सिंह ने कहा कि जसदीप के माता-पिता इस घटना के बाद से सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं। रणधीर स्वास्थ्य विभाग और कृपाल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

रणधीर 29 सितंबर को ही अमेरिका से भारत लौटे थे। भारत लौटने के बाद वह तीर्थ यात्रा के लिये उत्तराखंड चले गए थे। जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका से उनकी पुत्रवधू जसप्रीत कौर का फोन आया जिसने उन्हें अपने पति अमनदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की सूचना दी। उनके पड़ोसी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर रणधीर मंगलवार शाम वापस गांव लौट गाए।

Scroll to Top