PAK कनेक्शन वाली ये 14 लड़कियां कैसे यूपी पुलिस के लिए बन गई हैं खतरनाक

लखनऊ (मानवीय सोच) पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव यूपी पुलिस के अफसरों और उनके परिवारों को हनी ट्रैप में फसाने की कोशिश कर रहे हैं. इंटेलिजेंस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी पुलिस कमिश्नर, जिलों के एसपी, आईजी रेंज, एडीजी जोन के साथ-साथ पुलिस विंग के सभी चीफ को लेटर भेजकर अलर्ट कर दिया गया है

लेटर में बताया गया है कि भारतीय मोबाइल नंबरों से सुंदर महिलाओं की तस्वीरें का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर अफसर और उनके परिवारों को फंसाने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद उनसे देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही. कहा कि सभी अधिकारी अपने यूनिट के कर्मचारियों को हनीट्रैप को लेकर अलर्ट करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *