कन्नौज (मानवीय सोच) कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है। इस घटना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें बच्ची लहूलुहान हालत में दर्द से कराहती दिख रही है, जबकि राहगीर घायल लड़की का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वहीं, वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की को ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाता दिख रहा है। इस वीडियो पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।
मिट्टी की गुल्लक खरीदने निकली थी बच्ची
बता दें कि गुरसहायगंज के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर 12 बजे मां से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कहकर बाजार गई थी। शाम चार बजे न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कोई सुराग नहीं मिला।
