भाजपा नेता व पार्षद हूं…चालान क्यों काटोगे?

मेरठ  (मानवीय सोच)  भाजपा नेता व पार्षद हूं, चालान काटोगे तो देख लूंगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा का पूर्व पार्षद ट्रैफिक कर्मियों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। एसपी ट्रैफिक मामले की जांच में जुट गए हैं। वीडियो कंकरखेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

कैंट एरिया से भाजपा के पूर्व पार्षद स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच भाजपा के पूर्व पार्षद को ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। जिसके बाद ट्रैफिक कर्मियों ने पूर्व पार्षद से ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट की बात कही।

ट्रैफिक कर्मियों की बात सुनकर पूर्व पार्षद गुस्से से लाल हो गए। स्कूटी से उतरते ही पूर्व पार्षद ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। स्कूटी का चालान काटने पर अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *