ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

15 अगस्त पर स्कूल की प्रिंसिपल की हरकत पर बवाल : मैं ईसाई हूं, तिरंगे को नहीं दूंगी सलामी

तमिलनाडु  (मानवीय सोच)   धर्मपुरी जिले में एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ध्वज को सैल्यूट करने से इनकार कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, प्रिंसिपल ने यह कहकर तिरंगे को सैल्यूट करने से इनकार दिया कि वह ईसाई हैं और धार्मिक मान्यता के अनुसार, झंडे को सलाम करने की अनुमति नहीं है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, धर्मपुरी जिले के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल तमिलसेल्वी इसी साल रिटायर हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें सम्मानित करने के लिए 15 अगस्त के मौके पर खास कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी। सूत्रों ने पुष्टि की है कि सहायक प्रधानाध्यापक द्वारा तिरंगा फहराया गया क्योंकि प्रिंसिपल ने ऐसा करने से मना कर दिया। प्रिंसिपल ने तर्क दिया कि उनकी धार्मिक मान्यता उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देती है। सूत्र बताते हैं कि पिछले तमिलसेल्वी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे को सलामी देने से इनकार कर दिया था।

तमिलसेल्वी ने एक रिकॉर्ड वीडियो में तर्क दिया और वह ईसाई धर्म की हैं। उनका राष्ट्रीय ध्वज न फहराना या सलामी न देने के पीछे अनादर करना नहीं है। वो कहती हैं, “हम केवल भगवान को सलाम करते हैं और किसी को नहीं। हम ध्वज का सम्मान करते हैं लेकिन हम केवल भगवान को सलाम करेंगे। इसलिए, हमने सहायक प्रधानाध्यापक को झंडा फहराने के लिए कहा।”

मामला तूल पकड़ा और धर्मपुरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को मामले में शिकायत सौंपी गई। घटना को प्रकाश में लाया गया कि सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने से इनकार किया है। शिकायत में यह उल्लेख किया गया है कि प्रधानाध्यापिका ने पूर्ववर्ती स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छुट्टी ली थी। इतना ही नहीं पिछले कई वर्षों से वह बीमारी का बहाना बताकर कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचती थी।

Scroll to Top