ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मैं बीफ नहीं खाती हैं, मैं एक प्राउड हिंदू हूं, विक्रमादित्य के बयान पर कंगना ने दिया जवाब

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत ने गोमांस खाने के आरोपों का जवाव दिया है. विक्रमादित्य सिंह ने नाम लिए बिना कंगना पर निशाना साधा था, जिसका अब कंगना ने जबाव दिया है.
 
विक्रमादित्य के आरोपों पर कंगना ने कहा, ‘’मैं बीफ या अन्य किसी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं. यह काफी निंदनीय है और मेरे खिलाफ बिना सिर-पैर की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. मैं हमेशा कई साल से योगिक और आयुवेद का समर्थन और प्रमोशन कर रही हूं. अब मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसी रणनीति का कोई असर नहीं होगा. मेरे लोग जानते हैं कि मैं एक प्राउड हिंदू हूं. उन्हें कोई गुमराह नहीं कर सकता है. जय श्री राम.’’
विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा था
बता दें कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए कंगना को इस मुद्दे पर घेरा था. विक्रमादित्य सिंह ने कहा था, ‘’हिमाचल देवी देवताओं का पवित्र स्थल है. देवभूमि है. यहां पर गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, यह, यहां कि संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं हैं.’’
 
कंगना के सामने होंगे विक्रमादित्य सिंह
मंडी से कंगना रनौत के सामने विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस की तरफ से उतारा जा रहा है. प्रतिभा सिंह ने न्यूज18 से यह बात कही है. विक्रमादित्य सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. मंडी लोकसभा सीट पर विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह 3 बार की सांसद रही हैं. मौजूदा समय में भी वह सांसद हैं.
 
कंगना ने प्रचार शुरू किया, कांग्रेस के प्रत्याशी का इंतजार
कंगना रनौत ने टिकट मिलने के बाद मंडी जिले में छह दिन तक प्रचार किया और उसके बाद वह कुछ दिन के लिए अब मुंबई गई हैं. कंगना ने अपने घर मंडी के भांबला से प्रचार की शुरुआत की थी. इसके बाद वह मंडी शहर, करसोग, द्रंग, सुंदरनगर सहित अन्य स्थानों पर प्रचार के लिए गई थी. अब पांच दिन के बाद दोबारा कंगना मुंबई से मंडी लौटेंगी.
Scroll to Top