(मानवीय सोच) : कैडर के चर्चित IAS अधिकारी रहे अभिषेक सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. IAS की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया है. अभिषेक सिंह का एक रैप सॉन्ग आ रहा है. जिसमें अभिषेक सिंह फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे. अभिषेक सिंह ने एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी है. जिसमें उनके साथ सनी लियोनी भी खड़ी हुई नजर आ रही है. दोनों लोग दशहरा की शुभकामनाएं भी दी हैं.
अभिषेक सिंह ने अपने रैप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही उनका रैप सॉन्ग आने वाला है, इसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं. अभिषेक सिंह ने अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि रैप सॉन्ग की शूटिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही वे सनी लियोनी के साथ जौनपुर आने वाले हैं.
