उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) आजमगढ़ में हुई एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक मृतक UPSC की तैयारी के साथ पार्ट टाइम कैब चालकर अपना घर चलाता था आरोपियों के पास से लूटी गई कार और तमंचा भी बरामद किया 24 साल का दुर्गेश कुमार मिश्र प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था. साथ ही अपना घर चलाने के लिए पार्ट टाइम कैब भी चलता था वह अपने साल 2019 में अपने मामा के साथ रह रहा था. दुर्गेश के पिता गांव में खेती करते हैं. मृतक के गले और चेहरे पर चोट के कई निशान मिले थे पुलिस ने 20 दिन बाद इस हत्या का खुलासा किया
